फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला
विज्ञापन

सुबह स्कूल जाते समय एक शिक्षक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर राहगीरों को जमा होते देख बदमाश बाइक से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर केे दुगाचड़ी गांव निवासी सत्यपाल आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानकपुर आमदपुर में सहायक अध्यापक हैं। फिलहाल वह रुड़की की शेखपुरी कॉलोनी में रहते हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह भी वह रुड़की से विद्यालय के लिए निकले थे। अभी वह खजूरी तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाकर स्कूटी रोकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने खतरे को भांपते हुए स्कूटी नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने चलती स्कूटी पर ही शिक्षक के ऊपर चाकू से वार कर दिया, जिससे सत्यपाल स्कूटी सहित गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इसके बाद बदमाशों ने बाइक रोककर सत्यपाल के ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश बाइक से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना स्कूल के अन्य शिक्षकों और उनके परिजनों को दी। इसके बाद सत्यपाल को झबरेड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रुड़की सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने परिजनों से पुलिस को सूचना देने को कहा। आरोप है कि झबरेड़ा पुलिस सिविल अस्पताल आने में आनाकानी करने लगी। इसके बाद परिजनों ने मामले में विधायक देशराज कर्णवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी रुड़की से संपर्क किया। विधायक के हस्तक्षेप के बाद एक एसआई सिविल अस्पताल पहुंचा और शिक्षक के बयान लिए। आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयराज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
शिक्षक पर चाकू से हमला करने के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
-मणिकांत मिश्रा, एसपी देहात, रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें