फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

दून में आने वाले पर्यटकों का सबसे पहले सामना यहां के रेलवे स्टेशन से ही होता है। लोगों के जेहन में यहां के पर्यटन स्थलों को लेकर जो तस्वीर है, उसके मुताबिक रेलवे स्टेशन का हुलिया निराश करता है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने दून स्टेशन का कायाकल्प करने की योजना बनाई है। इसके तहत न सिर्फ प्लेटफार्म को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा, बल्कि स्टेशन परिसर का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में डीआरएम एके सिंघल देहरादून रेलवे स्टेशन आए थे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया था। इस दौरान उन्होंने रेल कर्मियों से भी सुझाव मांगे थे। वार्ता के दौरान डीआरएम के समक्ष कर्मचारियों ने खुलकर कहा कि हमारे स्टेशन की दशा पर्यटकों का मोहभंग कर रही है। कई बार पर्यटक कर्मचारियों से स्टेशन की अव्यवस्था के प्रति चिंता भी व्यक्त करते हैं। डीआरएम के समक्ष कर्मचारियों ने प्रस्ताव भी रखा कि रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य बेहद जरूरी है। इसके अलावा परिसर में कई जगह नाले खुले होने के कारण गंदगी फैलती है। परिसर में ही बने स्टाफ क्वार्टर और बाउंड्री वॉल के भी रंगरोगन की आवश्यकता है। यह पूरे स्टेशन की छवि को बदलने में बेहतरीन प्रयास होगा। इस पर डीआरएम ने सहमति व्यक्त की थी। इस क्रम में स्टेशन डायरेक्टर हर स्वरूप सिंह का कहना है कि प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। मंजूरी के बाद जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकेगा। इसके अलावा ट्रैक को साफ करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर ट्रैक के दोनों ओर पेड़ों की शाखाएं लटक आने के कारण ट्रेन संचालन में दिक्कतें आती हैं। डोईवाला से रायवाला और हरिद्वार के मातीचूर में खासतौर पर पटरी के दोनों ओर 100-100 फीट तक लटकी शाखाओं की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें