एनआईओएस डीएलएड परीक्षाएं 25 सितंबर से
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के डीएलएड के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 25 सितंबर से होंगी। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई में हुई थीं।
एनआईओएस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक एलिमेंट्री एजुकेशन इन इंडिया का पेपर 25 सितंबर को, पेडागोजिक प्रॉसेस इन एलिमेंट्री स्कूल का पेपर 26 सितंबर को, लर्निंग लैंग्वेज एट एलिमेंट्री लेवल का पेपर 27 सितंबर को, लर्निंग मैथमेटिक्स एट एलिमेंट्री लेवल का पेपर 28 सितंबर को और लर्निंग एनवायरमेंटल स्टडीज एट प्राइमरी लेवल का पेपर 29 सितंबर को होगा।