फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी काउंसिलिंग : आज पंजीकरण का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों की काउंसिलिंग के तहत रविवार को द्वितीय चरण के पंजीकरण का अंतिम दिन है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले की वजह से फिलहाल दूसरे चरण की च्वाइस फीलिंग और सीट आवंटन नहीं होगा। बाकी सभी काम निर्धारित तिथियों पर ही होंगे।
विज्ञापन

मद्रास हाईकोर्ट के नीट पर आए आदेश और फिर सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचने के बाद नीट की ऑल इंडिया काउंसिलिंग का दूसरे चरण का सीट आवंटन रुक गया था। इसके बाद उत्तराखंड में चल रही नीट यूजी काउंसिलिंग में भी च्वाइस फीलिंग और सीट आवंटन पर रोक लगा दी गई थी। अभ्यर्थियों को केवल पंजीकरण का मौका दिया जा रहा है। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि रविवार को पंजीकरण का अंतिम दिन है। पहले चरण की सीट छोड़ने की अंतिम तिथि अभी रोकी गई है जो कि बाद में विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें