ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
आदर्श औद्योगिक संस्था की ओर से बाल संरक्षण पर आधारित आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बाल अधिकारों को अधिक प्रभावी बनाया जाना समय की जरूरत है। इस दौरान उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। माजरी ग्रांट पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी ने बाल अधिकारों और सरंक्षण पर विस्तृत जानकारी दी।
अतिथि डॉ. ज्योति द्विवेदी ने कहा कि विद्यार्थी समुदाय स्वच्छता के प्रति सचेत रहें। कहा कि लगन और मेहनत से सफलता अर्जित की जा सकती है। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। संस्था संरक्षक मनोज नौटियाल, अध्यक्ष आशा कोठारी, सचिव करीश कोठारी, ग्राम प्रधान किरन पाल, राजकुमार, खंड विकास अधिकारी बीर सिंह राणा, समाजसेवी अनिल चौधरी, प्रधानाचार्य नारायण सिल्सवाल, मीनाक्षी अरोड़ा, गीता पाल, रचना नेगी, मोनिका, सुमन, विमला, साहब सिंह, भगवान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।