फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला भूमि में अवैध कब्जाधारियों को दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हाईकोर्ट के अतिक्रमण हटाने के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए ऊर्जा निगम ने गंगा के किनारे सरकारी मेला भूमि पर बिजली के खंभे गाड़ कर अवैध कब्जाधारकों को नई लाइन लगवा दी है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के पास वैध कनेक्शन लेने के लिए कागजात नहीं हैं। कुछ नेता उन्हें कनेक्शन दिलाने पर आमादा हैं। इसलिए ऊर्जा निगम उनसे शपथपत्र लेकर साढ़े पांच हजार रुपये में कनेक्शन देने जा रहा है।
विज्ञापन

सत्ताधारी भाजपा के लोगों ने सप्तसरोवर क्षेत्र में गंगा किनारे 12 नंबर तटबंध के पार वोटरों की नई बस्ती आबाद कराई है। जिनके लिए गंगा किनारे बिजली के पांच खंभे लगवाए हैं। यहां बिजली की भी लाइन खिंचवा दी गई है। अवैध कब्जाधारी अतिक्रमणकारियों को बिजली का कनेक्शन दिलाया जा रहा है। ऊर्जा निगम भाजपा नेताओं के इशारे पर नाच रहा है। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी कमल मोहन सिंह नेगी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को बिजली का अस्थायी कनेक्शन दिया जाना है। इसके लिए उनसे शपथ पत्र लिया जा रहा है और शुुक्रवार तक 18 लोग शपथपत्र देकर कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन जब अतिक्रमण हटाएगा तो इन लोगों को भी हटाया जाएगा। इसलिए शपथपत्र लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें