फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कार्यक्रम के मद्देनजर परिवहन निगम ने लगायी 180 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
योग कार्यक्रम के लिए परिवहन निगम ने लगाई 180 बसें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों योग साधकों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से 180 बसें लगाई गईं हैं। निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि बसाें का संचालन हरिद्वार और देहरादून से किया जाएगा। बसों के संचालन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सहायक महाप्रबंधक क्रांति सिंह की अगुवाई में अफसरों की टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि बसों का संचालन ट्रांसपोर्टनगर से किया जाएगा इसके अलावा यदि और बसों की जरूरत पड़ी तो उनकी व्यवस्था की जाएगी। आयुष विभाग की ओर से 180 बसें बुक कराई गईं हैं। जिनमें योग साधकों को लाया और ले जाया जाएगा। बसों के संचालन के लिए सहायक महाप्रबंधक कार्मिक क्रांति सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई है जिसमें सहायक महाप्रबंधक गजेंद्र सिंह कठैत, सहायक लेखाधिकारी रजनीश गुप्ता, प्रधान लिपिक सतीश चंद जोशी, रमेश कुमार, विपिन बिजल्वाण, विपिन वालिया, नवल किशोर, कर्मवीर, राजीव गुप्ता, नीरज व देवेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि सभी चालकों-परिचालकोें को निर्देशित किया गया है कि वह बसों को लेकर समय पर ड्यूटी पर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें