फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति दून नहीं होने पर भड़के आयकर कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन विसंगति दूर नहीं होने पर भड़के आयकर कर्मचारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के बैनर तले मंगलवार को आयकर कर्मचारियों ने मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने समेत 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर आक्रोश जताया। जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुभाष रोड स्थित मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ वर्ग ख एवं आयकर कर्मचारी महासंघ समूह ग एवं घ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आयकर अधिकारी पद से सहायक आयकर आयुक्त की जल्द पदोन्नति, वेतन विसंगति, कर्मचारियों के स्थायीकरण व मूलभूत सुविधाओं आदि की मांग की। कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आयकर कर्मचारी महासंघ समूह ग एवं घ के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ समूह ख महासचिव विक्रम सिंह, कविंद्र, अलका भटनागर, विशाल वर्मा, वैभव, विकास, बीपी रौतेला, पीएस बिष्ट, स्वाति भंडारी, अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें