ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पांचवें कार्लटन आरजी मेमोरियल प्राइज मनी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालक अंडर-13 एकल वर्ग में सूर्याक्ष रावत, जय, प्रशांत व ईशान नेगी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार को दूसरे दिन अंडर-13 बालक एकल व युगल वर्ग के मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-13 एकल वर्ग में सूर्याक्ष रावत ने शशांक राणा को 31-26, जय ने वेदांश नेगी को 31-29, प्रशांत ने स्पर्श को 31-24 और ईशान नेगी ने सक्षम पुंडीर को 31-13 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। युगल वर्ग में प्रशांत व शशांक ने हार्दिक व उदय की जोड़ी को 31-18, हेमंत व जिनपॉल ने शिवांक व हिमांशु की जोड़ी को 31-24, ईशान व वेदांश नेगी ने जय व यशोधन की जोड़ी को 31-21 और सूर्याक्ष व अभय ने दिवित व रुद्रांश की जोड़ी को 31-13 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक अंडर-15 एकल वर्ग में शैलेंद्र ने सत्यम तिवारी को 31-24, ओम ममगाईं ने हर्ष रावत को 31-19, ईशान भंडारी ने हर्षवर्धन को 31-25, अभय रावत ने तेजिल को 31-12, विपुल सती ने अमन को 31-28, ऋषभ शर्मा ने आशुतोष को 31-19, प्रियांशु ने कनिष्क भंडारी को 31-24, सूर्याक्ष रावत ने विनय उनियाल को 31-21, आशुतोष ने तनिष्क को 31-22, ध्रुव कांबोज ने आदित्य भंडारी को 31-15, देवांश ने देवांश मखलोगा को 31-22 और आशुतोष ने प्रखर को 31-24 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।