फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के सुनहरे इतिहास में आज जुड़ जाएगा एक और अध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मैदान सज चुका है, दून में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज रात आठ बजते ही खेल प्रेमियों का इंतजार खत्म होगा और अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। इसी के साथ देहरादून के सुनहरे इतिहास में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज की मेजबानी का एक और अध्याय जुड़ जाएगा। यह आयोजन न केवल यहां की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराएगा बल्कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार देने वाला साबित होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के चलते आज दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें उत्तराखंड पर टिकी हैं।
राजधानी देहरादून के रायपुर में करीब ढाई सौ करोड़ की लागत से तैयार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को पहली बार अंतरराष्ट्रीय सीरीज की मेजबानी मिली है। इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड (आईसीसी) ने इसे वन-डे और टेस्ट की मान्यता भी दे दी है। भले ही इस सीरीज में भारतीय टीम शामिल नहीं है, लेकिन लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के चलते इसका क्रेज हर किसी में देखने को मिल रहा है। इसकी तस्दीक पहले मैच के लिए बीते दो दिनों में बिके 18 हजार से अधिक टिकट करते हैं। इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने यहां रेसलर दलीप सिंह रावत उर्फ खली का शो आयोजित किया था, जिसमें करीब 25 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसके बाद से सरकार यहां बड़े आयोजन के प्रयास कर रही थी, जो इस टी-20 सीरीज के साथ पूरा हुआ।
विज्ञापन

यही नहीं स्टेडियम को अपना दूसरा होम ग्राउंड बना चुकी अफगानिस्तान की टीम ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की भी जमकर तारीफ कर चुकी है। इसके साथ ही अफगान क्रिकेट बोर्ड यह भी साफ कर चुका है कि आगे भी अफगानिस्तान अपनी मेजबानी वाली सीरीज का आयोजन देहरादून में ही करेगा। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में यहां कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज का आयोजन होगा, जो यहां के खिलाड़ियों के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदे का सौदा साबित होगा। खेल मंत्री अरविंद पांडेय से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक इस प्रतियोगिता के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं, जो दिखाता है कि वह इस अवसर को गंवाना नहीं चाहते। बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी उत्तराखंड को मिली है, लेकिन यह कब होगा, तय नहीं है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज की महत्ता और बढ़ जाती है। इससे पहले वर्ष 2011 में जोशीमठ के औली में सैफ विंटर गेम्स आयोजित हुए थे, जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान आदि की टीमों ने शिरकत की थी।
--
निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा
दून में बड़े आयोजन होने से यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरेगी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के यहां आने से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा, जिसका लाभ उन्हें खेल में मिलेगा।
--
आईएलएफएस भी मुहैया कराएगा सुविधाएं
आईएलएफएस कंपनी के उपाध्यक्ष शशिधर के मुताबिक, देहरादून इंटरनेशनल एरिना में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके चलते यहां के खिलाड़ियों के स्तर को उठाया जाएगा। साथ ही देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों और कोच के जरिये उन्हें प्रशिक्षण भी देने की योजना है।
विज्ञापन

--
प्रदेश सरकार ने यहां अंतरराष्ट्रीय सीरीज के आयोजन के लिए काफी मेहनत की है, जो अब रंग ला रही है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कई अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले यहां देखने को मिलेंगे। इस दिशा में सरकार का प्रयास जारी रहेगा।
-अरविंद पांडेय, खेल मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें