कांग्रेसियों ने किया समाज कल्याण अधिकारी का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पेंशन व छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में कांग्रेसियों ने समाज कल्याण विभाग अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने समस्याओं का जल्द समाधान कराने के लिए अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सर्वे चौक स्थित कार्यालय में जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी का घेराव किया। उन्होंने अधिकारी को अवगत कराया कि पेंशन न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। कई छात्रों को दो साल से छात्रवृत्ति भी नहीं मिली है, जिससे छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर लालचंद शर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली, मीना बिष्ट, दिनेश भंडारी, सुरेश चंद, उदयवीर मल्ल, राजेंद्र खन्ना, मुकेश सोनकर, मनोज कुमार, बोबी कुमार, गुलशन, तरुण, राहुल शर्मा, देविका रानी, दीपा चौहान, निर्मिला देवी, तिजेंद्र कौर, मोहन नेगी, सिद्धार्थ पोखरियाल, सुधांशु अग्रवाल, विकास नेगी, मोहित मेहता, आशीष सक्सेना, सिकंदर, मुन्नी देवी, अनीता रानी, सुरजीत सिंह, शमशेर सिंह, हेम सिंह, शेरा सिंह, मक्खन सिंह आदि मौजूद रहे।