फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग के लिए महामुकाबला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के लिए महामुकाबला आज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
आईआईटी, एनआईटी, सीएफआईटी सहित देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए रविवार को देशभर में ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन का आयोजन होने जा रहा है। देहरादून में इस परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 5100 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जेईई मेन से एक दिन पहले शनिवार को सभी सेंटर कॉर्डिनेटर्स की सीबीएसई ने बैठक बुलाई। बैठक में निर्देश जारी किए गए।

मेटल डिटेक्टर से होगी चेकिंग
सीबीएसई के जेईई मेन एग्जाम में सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर उपलब्ध रहेंगे। हर आने वाले अभ्यर्थी की सघन चेकिंग की जाएगी। जानकारी के मुताबिक महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग महिला पुलिसकर्मी करेंगी। सभी केंद्रों पर पेपर शुरू होने के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। इससे पहले परीक्षा केंद्र सुबह 7:30 बजे से खुल जाएंगे।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगा जेईई मेन
केंद्रीय विद्यालय एफआरआई
केंद्रीय विद्यालय-1 हाथीबड़कला
चिल्ड्रंस एकेडमी, टैगोरविला
स्कॉलर्स होम स्कूल, जाखन, राजपुर रोड
केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी
केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप
केंद्रीय विद्यालय आईएमए
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेलनगर
दून इंटरनेशनल स्कूल डालनवाला
द एशियन स्कूल, इंदिरा नगर

सीबीएसई देगा पेन
एग्जाम के लिए इस साल सीबीएसई की ओर से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को पेन उपलब्ध कराया जाएगा। गत वर्ष बोर्ड ने यह व्यवस्था समाप्त करने के बाद इस साल दोबारा लागू कर दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक पेपर के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ड्रेस कोड का रखें ध्यान
जेईई मेन एग्जाम में ड्रेस कोड लागू होगा। अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड के तहत हल्के रंग की हाफ बाजू शर्ट, छोटे बटन वाला कुर्ता, हवाई चप्पल पहननी जरूरी है। जूते, मोजे, कानों की बाली, नोजपिन, पेंडेंट आदि पहनने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह ड्रेस कोड के हिसाब से ही कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें