फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सिलेंडरों में घटतौली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दस गैस सिलेंडरों में पकड़ी घटतौली
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
घटतौली की शिकायत पर जिला पूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को रायपुर क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने ऑर्डिनेंस गैस सेवा के एक लोडर से दस सिलिंडरों में घटतौली पकड़ी। इसके अलावा टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किए जा रहे सात घरेलू सिलिंडर भी जब्त किए। छापेमारी के दौरान गैस एजेंसी के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
गैस घटतौली एवं अवैध री-फिलिंग की शिकायतों पर शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने रायपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऑर्डिनेंस गैस सेवा के एक लोडर में रखे सिलिंडरों का वजन किया गया। जिसमें से करीब दस सिलिंडरों में डेढ़ से दो किलो तक कम गैस पाई गई। इसके बाद विधिक बाट-माप विज्ञान विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने घटतौली पाए जाने पर लोडर का चालान काटा। डीएसओ ने बताया कि गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने लाडपुर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिष्ट ढाबा, तुलसी भोजनालय एवं गणेश भोजनालय से सात घरेलू सिलिंडर जब्त किए। डीएसओ ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठान में अवैध रूप से घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किए जा रहे थे। टीम में पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली, अजय पाल रावत, विवेक साह, प्रशांत बिष्ट, अजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग के तमाम दावों के बावजूद गैस की अवैध रीफिलिंग और घटतौली नहीं रुक पा रही है। गैस एजेंसियों के कर्मचारी उपभोक्ताओं को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें