फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल जूडो टीम में दून की उन्नति शर्मा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल जूडो टीम में दून की उन्नति शर्मा का चयन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
दून की उन्नति शर्मा नेशनल जूडो टीम में जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। वह जालंधर में होने वाली एशियन कैडेट्स एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
28 से 31 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय कैडेट्स एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत कुल पांच पदक अपने नाम किए। पंजाब के पीएस कैंपस में आयोजित प्रतियोगिता में सचिन रावत ने 55 किग्रा भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 66 किग्रा भार वर्ग में मोहित पाल, 52 किग्रा में तंजुल पंवार, 48 किग्रा में सविता गुरुंग और 70 किग्रा भार वर्ग में निशा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 63 किग्रा भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उन्नति शर्मा भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहीं हैं। जूडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तकनीकी सचिव अवनीश भट्ट ने बताया कि भारतीय टीम में जगह बनाने वाली वह प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें