फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को हर साल मिलेगी सर्विस बुक की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को हर साल मिलेगी सर्विस बुक की जानकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पुलिसकर्मियों को अब प्रत्येक वर्ष एक बार उनकी सर्विस बुक की जानकारी मिलेगी। वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने फाइलों के निस्तारण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी ने कार्यालय की प्रधान लिपिक शाखा और आंकिक शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सेवा अभिलेख समय से तैयार होने चाहिए ताकि उन्हें ग्रेच्युटी समेत अन्य लाभों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने साल में एक बार सभी कर्मियों को सर्विस बुक के संबंध में जानकारी देने के भी निर्देश दिए। इसमें प्रत्येक वर्ष कर्मचारियों को मिले पुरस्कार और उत्तम प्रविष्टि अपडेट की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों के डीए व टीए बिल, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल और अन्य बिलों को प्राथमिकता के आधार पर पास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें