फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- नॉर्मल रहा बोर्ड परीक्षा का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। हालांकि 10वीं के मुख्य विषयों की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लंबा जरूर था, लेकिन आसान रहा। दूसरी ओर, स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्रों ने प्राइवेट पुस्तक पढ़ाने का आरोप लगाते हुए इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का पेपर आउट ऑफ सिलेबस बताया।
विज्ञापन

सीबीएसई की पहले दिन परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से निपटी। 12वीं अंग्रेजी का पेपर देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। छात्रों का कहना था कि पेपर थोड़ा लंबा जरूर था, लेकिन आसान रहा। दूसरी ओर, स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्रों का कहना था कि 10वीं का इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का पेपर समझ से परे रहा। कॉलेज के बाहर मौजूद अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रशासन ने पूरे साल बच्चों को प्राइवेट पब्लिशर की पुस्तक से तैयारी कराई थी। परीक्षा से पांच दिन पहले जब वह एडमिट कार्ड लेने पहुंचे तो बताया गया कि पेपर एनसीईआरटी की बुक से आएगा। इसके बाद मार्केट में एनसीईआरटी की बुक नहीं मिल पाईं। नतीजतन बच्चे कोई खास तैयारी नहीं कर सके। यह शिकायत अभिभावकों ने स्कूल की प्रिंसिपल छाया खन्ना से की है। प्रिंसिपल का कहना है कि सीबीएसई का पूरा पैटर्न एनसीईआरटी का है। रेफरेंस बुक के तौर पर प्राइवेट बुक लगाई गई थीं। शिक्षकों ने एनसीईआरटी की वेबसाइट से भी बुक डाउनलोड कर तैयारी कराई थी। पेपर चेक कराया गया तो इसमें कुछ भी आउट ऑफ सिलेबस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें