फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बीघा भूमि में बनेेंगे वकीलों के चैंबर : कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शुक्रवार को पुराने जेल परिसर में शासन द्वारा आवंटित पांच बीघा भूमि पर वकीलों के चैंबर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आना था, लेकिन ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक सीएम के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि चैंबरों का डिजायन एमडीडीए द्वारा तैयार किया जाएगा और सरकार की ओर से वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन चुनाव की आचार संहिता के कारण घोषणा नहीं कर रहे हैं, लेकिन चैंबर निर्माण में सरकार मदद करेगी। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश एनएस धनिक ने कहा कि कोर्ट बिल्डिंग के निर्माण में आड़े आ रहे बजट की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर शहरी विकास मंत्री ने बकाया बजट मार्च के बाद रिलीज कराने का भरोसा दिया। इस अवसर पर भाजपा विधायक खजान दास, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक राजकुमार, दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा बंटू, सचिव अनिल पंडित, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, प्रकाश टी पाल, पूर्व सचिव अनिल गांधी, पृथ्वीराज चौहान, भरत सिंह नेगी, सुरेंद्र पुंडीर, अजय विष्ट, अनिल शर्मा, रजिया बेगम, अजय सक्सेना, अमित डंगवाल, प्रमिला ठाकुर, शेखर तिवारी, योगेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा नेता विनय गोयल, सुनील गामा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें