फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट छोड़कर गायब हुई हाईस्कूल की छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पटेलनगर क्षेत्र की रहने वाली हाईस्कूल की एक छात्रा स्कूटी पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई। सुसाइड नोट में कुएं में कूदने की बात लिखी थी। इसी आधार पर पुलिस ने काफी देर कुएं में भी सर्च कराया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एसएसपी ने छात्रा की तलाश करने को पुलिस की कई टीम गठित की है।
विज्ञापन

पटेलनगर क्षेत्र की रहने वाली हाईस्कूल की एक छात्रा शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर बाद छात्रा की स्कूटी आरकेडिया ग्रांट में एक कुएं के पास खड़ी मिली। तीन बजे के करीब लावारिस स्कूटी पर लोगाें की नजर पड़ी तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस को स्कूटी से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें छात्रा ने कुएं में कूदकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने परिजनों को बुलाने के बाद कुएं में सर्च कराया, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वसंत विहार एसओ संजय मिश्रा की अगुवाई में कई टीम गठित की है। छात्रा अपने साथ मोबाइल भी ले गई है, जिसके जरिए पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि आसपास के जनपदाें में छात्रा के हुलिए की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें