फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगारों को न्याय न मिला तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राज्य युवा कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कला संकाय की प्रशिक्षित एएनएम को नियुक्ति नहीं मिलने पर उनके समर्थन में आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने बताया कि एएनएम चयन के लिए सरकार की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई गई, सरकारी कालेजों में सरकार ने प्रशिक्षण दिया। सबका रजिस्ट्रेशन नर्सिंग काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में हैं, इसके बावजूद उन्हें नियुक्ति से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मार्च 2016 में सरकार की ओर से कला व विज्ञान वर्गों के लिए 440 पदों पर नियुक्ति विज्ञप्ति निकाली गई। इसके लिए दोनो संकाय के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति के लिए 2016 में बनी उत्तराखंड की नियमावली में भी कहा गया कि कला व विज्ञान वर्ग को इसमें समाहित किया गया है, लेकिन इसके बाद भी बेरोजगारों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कला संकाय की अभ्यर्थियों की नियुक्ति के मामले में न्याय विभाग से पिछले पांच महीने में दो बार परामर्श मांगा जा चुका है। न्याय विभाग ने परामर्श दिया है कि पहले यूपी की जो नियमावली थी वे कला व विज्ञान थी। विधायिका को अधिकार है कि पूर्वगामी प्रभाव से विज्ञप्ति की तिथि से कैबिनेट में प्रस्ताव लाए, लेकिन इसके बाद भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कला संकाय की प्रअभ्यर्थियों के पक्ष में निर्णय न हुआ तो वे इनके समर्थन में खुद भी आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें