फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

युवा कल्याण निदेशालय की ओर से शुक्रवार को युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। विभिन्न जिलों से आई टीमों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शनिवार को महोत्सव का समापन होगा।
शुक्रवार को तपोवन रोड स्थित युवा कल्याण निदेशालय के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय के नहीं पहुंचने पर कैंट विधायक हरबंश कपूर और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। शुरुआत देहरादून की टीम के मंगल गीत से हुई। इसके बाद लोकनृत्य, लोकगीत और एकांकी की प्रस्तुतियां दी गईं। देर शाम तक चले महोत्सव में सभी जिलों की टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। शनिवार को एकल प्रस्तुतियों के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मौके पर युवा कल्याण निदेशक प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उपनिदेशक अजय अग्रवाल, शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, नीरज गुप्ता, सहायक खेल निदेशक एसके सार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के नियम में इस साल कुछ बदलाव किया गया है। अब तक जिला स्तरीय युवा महोत्सव की विजेता टीम ही राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सा ले सकती थी, जिसे बदलकर इस साल उन टीमों को भी डायरेक्ट एंट्री दी गई है, जो किसी कारण अपने जिले में प्रतिभाग नहीं कर सकती थीं। इस बदलाव के तहत चार जिलों की टीमों को ओपेन एंट्री दी गई है। हालांकि, इनके अंक अलग गिने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें