फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटकर में प्याज 50, मंडी के काउंटर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

प्याज की कीमत कम न होने तक लोगों को 40 रुपये प्रति किलो प्याज उपलब्ध कराने का दावा मंडी समिति प्रबंधन ने काउंटर बंद करा दिए हैं। उधर, शहर में लोगों को फुटकर में अब भी 50 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदना पड़ रहा है। लोगों ने मंडी में प्याज के काउंटर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विगत दिनों महाराष्ट्र, राजस्थान से आवक कम होने की वजह से प्याज की कीमत फुटकर बाजार में 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी। लोगों की परेशानी पर शासन और जिला प्रशासन ने मंडी समिति को काउंटर लगवाकर 40 रुपये प्रति किलो प्याज बिकवाने के निर्देश दिये थे। 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक ये काउंटर लगवाए गए, जहां रोजाना सैकड़ों कुंतल प्याज की बिक्री हुई। इसके बाद काउंटरों को बंद कर दिया। जिससे लोगों में आक्रोश है। गृहणी किरण, सृष्टि, सविता, रूबी, आरती, विमलेश, पूजा, रीना, शबनम, आफरीन, कमलेश आदि का कहना है कि उन्हें अभी भी प्याज बाजार से 50 रुपये किलो खरीदना पड़ रहा है। कहा कि मंडी में काउंटर लगे थे, तो उन्हें कुछ राहत मिल रही थी। ये काउंटर नियमित लगने चाहिए। वहीं मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल का कहना है कि मंडी में दुकानों पर 40 से 42 रुपये किलो बिक रहा है। इसीलिए काउंटर लगवाने की कोई जरूरत नहीं है। लोग यहां से आकर प्याज खरीद सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें