फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और चोरों की गिरफ्तारी की मांग पर महिलाओं ने डीएम और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा गया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण नगर में चोर बेखौफ घूम रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में चोरी के मामलों का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर के कुंड कालोनी और लोनिवि कालोनी की महिलाएं सुबह ग्यारह बजे डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। एक घंटे बाद महिलाएं जुलूस की शक्ल में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर में दिन दहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में दहशत है। एसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि चोरी के मामलों में जांच चल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। नगर में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। शीघ्र चोरी के मामलों का खुलासा कर लिया जाएगा। इस मौके पर सुषमा देवी, कलावती, चंद्रा, वीना जोशी, शकुंतला, जसदेई, मीनाक्षी, भारती, देवेश्वरी, कमला, दीपा, चंदा, अनीता, अंजू, निर्मला फर्स्वाण और जयंती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें