फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गांवनाग से सिलक्यारा जा रही सड़क पर एक किमी तक चल रहे कटिंग कार्य ने गांवनाग गांव को जोड़ने वाले पैदल संपर्क मार्ग ध्वस्त कर दिए हैं। ग्रामीणों को खड़ी ढलान वाले रास्ते से जान जोखिम में डालकर गांव तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि व प्रशासन से रास्ते बनाने की लिखित एवं मौखिक तौर पर शिकायत के बाद भी सरकारी सिस्टम बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

डुंडा ब्लाक के गांवनाग के ग्रामीण बीते छह माह से गांव जाने वाले छोटे-बड़े रास्ते ध्वस्त होने से काफी परेशान हैं। गांवनाग से सिलक्यार तक लोनिवि प्रांतीय खंड की ओर से सड़क कटिंग कार्य कराया जा रहा है। ठेकेदार ने सड़क पर एक किमी तक कार्य तो करा दिया है, लेकिन सड़क कटिंग से निकले मलबे ने ग्रामीणों के रास्ते ध्वस्त कर दिए। गांवनाग निवासी रमेश रमोला, गिरीश चंद, शंकर चंद, हेमलता देवी, किशन रमोला, प्रकाश लाल, राजेश, पृथ्वी चंद आदि ने कहा कि छह माह से ध्वस्त पड़ी पेयजल लाइन और संपर्क मार्ग को बनाने के लिए प्रांतीय खंड लोनिवि एवं जिला प्रशासन को बार-बार लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत देने के बावजूद विभाग समस्या सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही समस्याओं का हल नहीं हुआ, तो वह डीएम कार्यालय पहुंचकर उग्र आंदोलन करेंगे। इधर, लोनिवि के ईई अशोक कुमार ने बताया कि गांवनाग से सिलक्यारा जाने वाले सड़क की कटिंग से रास्ते व पेयजल लाइन को जरूर नुकसान पहुंचा है। गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग एवं क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें