फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई तक देनी होगी शिक्षकों की पात्रता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
20 मई तक देनी होगी शिक्षकों की पात्रता सूची
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र शिक्षकों की सूची 20 मई तक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। शिक्षा विभाग में तबादलों के नोडल अफसर वीरेंद्र सिंह रावत ने दोनों मंडलों के अपर निदेशक और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह सूची ई-मेल पर भी भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 30 मई तक सभी कार्मिकों को विकल्प भरकर देने होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में अनिवार्य तबादलों के लिए नोडल अफसर वीएस रावत की ओर से शुक्रवार को यह आदेश जारी किए गए। उन्होंने एजुकेशन पोर्टल पर कार्मिकों की सूची अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पात्र शिक्षकों की सूची विद्यालयी शिक्षा की ई-मेल यूए डॉट एजुकेशन एट याहू डॉट इन पर भी भेजनी होगी। साथ ही जिला और मंडल स्तर पर रिक्त पदों का ब्योरा भी देना होगा। उन्होंने बताया कि यह सूचना विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इससे पहले शिक्षकों को अपने विकल्प देने होंगे, जिसके बाद तबादलों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें