फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिले प्रतियोगिता में असमान और प्राची ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डीडी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस का समापन शनिवार को हुआ। इससे पहले हुई रिले प्रतियोगिता में असमान गुरुंग और प्राची चौहान प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे कॉलेज के चेयरमैन जितेंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ मन में ही स्वस्थ तन का निवास होता है। इसके लिए खेलों के प्रति गंभीर होना अति आवश्यक है। इसके बाद विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले हुए। लेग रेस में सारांश बालियान व जीवन शर्मा प्रथम, लेमन रेस में विनीत मौर्य व शिखा, बैडमिंटन में शिखा व अक्षय, वॉक रेस में जितेंद्र सिंह व दिव्या जोशी, जैवलिन में जितेंद्र सिंह व उन्नति और डिस्कस थ्रो में जीवन शर्मा व नेहा छेत्री ने बाजी मारी। वॉलीबाल में फिनिक्स और क्रिकेट में आर्य भट्ट की टीम विजेता रही। इस मौके पर सह प्राचार्य जे. रमोला व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें