फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध संघ से हटाए गए संविदा कर्मचारियों ने की बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दुग्ध संघ मातली से हटाए गए संविदा कर्मी बहाली की मांग को लेकर 73वें दिन भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने जिले के दौरे पर आए विभाग के मंत्री से मिलकर बहाली की मांग की।
विज्ञापन

दुग्ध संघ मातली में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक के पद पर नौ संविदा कर्मी वर्ष 1997 से सेवाएं दे रहे थे। बीते 12 अक्तूबर को डेयरी प्रबंधक ने एकतरफा आदेश जारी कर उन्हें नौकरी से हटा दिया। इससे गुस्साए संविदा कर्मी बीते 16 अक्तूबर से डेयरी परिसर में बेमियादी धरने पर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि जनपद उत्तराखंड के अन्य जनपदों में डेयरी में कार्यरत संविदा कर्मियों को नियमित किया गया, वहीं उत्तरकाशी में 21 साल की सेवाओं के बाद उन्हें संविदा की नौकरी से भी हटा दिया गया। 9 नवंबर को गंगोत्री विधायक ने भी डेयरी विकास मंत्री को पत्र लिखकर उक्त कर्मचारियों की बहाली की मांग की थी। जिस पर डेयरी विकास मंत्री ने छह दिसंबर को डेयरी सचिव को संविदा कर्मियों को हटाए जाने वाली तिथि से बहाल करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को संविदा कर्मियों ने जिले के दौरे पर आए विभागीय मंत्री से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर मंत्री ने उन्हें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कृष्णा नौटियाल, महेश राणा, बिहारीलाल, भूदेव कुड़ियाल, चंद्रा देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें