फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के लिए- सातवें वेतनमान के लिए डिग्री शिक्षक 20

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू करने की मांग के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने 20 दिसंबर को सचिवालय कूच करने का एलान कर दिया है। इससे पहले सभी शिक्षक 12 से 17 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को एसजीआरआर पीजी कॉलेज में उत्तराखंड विश्वविद्यालय/महाविद्यालय शिक्षक संघर्ष समिति की बैठक बुलाई गई। इसमें प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकसंघ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें शिक्षकों ने कहा कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। अब सातवें वेतनमान के लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत 12 से 17 दिसंबर तक प्रदेशभर के विवि और महाविद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षक काम करेंगे। साथ ही दो घंटे धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। 20 दिसंबर को प्रदेशभर के डिग्री शिक्षक परेड ग्राउंड में एकत्र होंगे और वहीं से सचिवालय कूच करेंगे। तय किया गया कि वेतनमान के लिए अब उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए प्रो. अजय अरोड़ा को संयोजक नियुक्त किया है। बैठक में कुमाऊं विवि से प्रो. एमपी मेहता, पंतनगर विवि से प्रो. दिनेश सिंह, फुक्टा के डॉ. यूएस राणा, एमपीजी मसूरी से डॉ. सुधीर गैरोला, ग्रुटा के डॉ. वीपी सिंह, डॉ. डीके त्यागी, प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रो. वीए बौड़ाई, डीडब्ल्यूटी कॉलेज से डॉ. आरती दीक्षित, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. सुहासिनी श्रीवास्तव, डॉ. वीसी पांडेय, डॉ. राजेश पाल, डॉ. सोनू द्विवेदी, डॉ. मनोज जादौन, डॉ. संदीप नेगी, डॉ. हर्षवर्धन पंत, डॉ. मृदुला शर्मा, डॉ. अनुपमा सक्सेना, डॉ. चेतना पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें