फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ के युवाओं में हुनर की कमी नहीं : नागराजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ के युवाओं में हुनर की कमी नहीं : नागराजन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के सीनियर कोच डॉ. एम स्टालिन नागराजन निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे। वह बर्फ से ढकी हिमालय पर्वत की ऊंची चोटियां देखकर आनंदित हो उठे।
शनिवार को नागराजन नगर निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय रोलर स्केटिंग रेफरी रहे नंद किशोर बंबू के घर पहुंचे। जहां स्वर्गीय बंबू के भाई सेवानिवृत्त अध्यापक रूपचंद और नवनिर्वाचित पालिका सभासद नंदलाल सोनकर ने नागराजन का स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए नागराजन ने कहा कि मसूरी में इंडोर गेम्स स्टेडियम की बहुत आवश्यकता है। इसके लिए प्रदेश सरकार को कदम उठाने चाहिए, ताकि पहाड़ के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं में हुनर की कमी नहीं है, उनको मौका और प्रोत्साहन देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागराजन ने कहा कि देहरादून में स्टेडियम काफी अच्छा बना हुआ है। प्रदेश सरकार को खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे ही और काम करने चाहिए। दक्षिण के राज्यों में खेलों के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, यही कारण है कि सभी खेलों में सबसे ज्यादा खिलाड़ी दक्षिण से होते हैं। उत्तर भारत के राज्यों की सरकारों को खेलो के प्रति संजीदगी दिखाते हुए खिलाड़ियों को स्टेडियमों के साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलो में शानदार प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें