फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ कौथिग का आयोजन 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमेन्टटाउन की ओर से 18वें स्थापना दिवस पर 24 नवंबर से दो दिवसीय गढ़ कौथिग का आयोजन पीपलेश्वर महादेव मंदिर में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और विशिष्ट अतिथि सोशल व पॉलीगन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेंद्र सिंह पंवार करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह रावत ने बताया कि मेले में गढ़वाली व्यंजनों की रस्याण समेत अनेक व्यंजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्षों से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर गढ़ कौथिग का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। मेले में गढ़वाल के परंपरागत खानपान, रीति-रिवाज समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्तराखंडी कलाकारों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां दीं जाएंगी। साथ ही निशुल्क चिकित्सा शिविर, लघु एवं कुटीर उद्योगों के स्टॉल और युवाओं को रोजगार से संबधित जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में संस्था के महासचिव सवेंद्र फ रस्वाण, संरक्षक कर्नल एचएम बर्थवाल, उपाध्यक्ष राकेश जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें