ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी, समाजसेवी निशा बिष्ट और प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया।
प्राचार्य ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 की वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमचंद्र सकलानी ने छात्रों को शिक्षा के साथ ही संस्कृति से जुड़े रहने की नसीहत देते हुए कहा कि इन दिनों युवा पीढ़ी अपनी पाश्चात्य संस्कृति के मकड़जाल में फंसती जा रही है। इससे युवाओं में नैतिकता और संस्कारों की कमी है। नैतिकता और संस्कार नहीं होने से युवा दिग्भ्रमित हो रहे हैं। छात्रों को सोशल मीडिया पर समय बिताने के साथ ही किताबों से भी जुड़ा रहना चाहिए। इस दौरान डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. विरेंद्र जोशी, डॉ. आरएस गंगवार, डॉ. आशाराम बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
----
इन छात्रों का हुआ सम्मान
सुमित कुमार, पायल, अरविंद नेगी, मनीष कुमार, हर्षित राठौर, सपना, अमरपाल, ईशा (एनसीसी कैडेट), मिंटो, पूनम, मनीषा, पंकज सिंह, मुकेश, जगदेव, विपुल जोशी, सीमा शर्मा, आदित्य नौटियाल, अभिषेक सिंह, पीयूष चौहान, रजत राणा (शिक्षणेत्तर गतिविधियां), सृष्टि डबराल, दीपा, अंजलि ठाकुर, परीमा, ट्विंकल, प्रिया तोमर, शालू, निधि यादव, आशीष पंवार, ईशा वर्मा, शिखा राठौर, भावना शर्मा, दीक्षा तोमर, प्रिया कुमारी (शैक्षणिक गतिविधियां)।