फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे घंटों अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। खरादी क्षेत्र में हुए भूस्खलन से मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे घंटों अवरुद्ध रहा। दर्जनों यात्री वाहन हाईवे के दोनों ओर फंसे रहे। हालांकि बुधवार सुबह करीब दस बजे एनएच के कर्मचारियों ने मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई बारिश के कारण खरादी क्षेत्र में रात करीब 12 बजे भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया था, जिसके चलते बुधवार तड़के बड़कोट से यमुनोत्री धाम जाने वाले एवं धाम से लौट रहे दर्जनों यात्री वाहन सड़क के दोनों ओर फंस गए। तड़के काफी देर तक एनएच के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने पर तीर्थयात्रियों ने स्वयं ही मलबा हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलने पर सुबह करीब आठ बजे एनएच के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया था, जिसके दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल होने पर तीर्थयात्री अपने गंतव्य की ओर बढ़ पाए। मंगलवार देर शाम को डामटा के पास भी भूस्खलन होने से बड़कोट-देहरादून हाईवे पांच घंटों तक अवरुद्ध रहा, जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां एनएच के कर्मचारियों ने रात नौ बजे यातायात बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें