फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रूट देखकर ही घर से निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रूट देखकर ही घर से निकलें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अगर आज आप घर से निकल रहे हैं तो रूट चार्ज देखकर ही निकलें। राज्य की सीमा पर सहारनपुर रोड स्थित मां डाट काली सिद्धपीठ मंदिर और मां भद्रकाली मंदिर के वार्षिक उत्सव के दौरान शोभायात्रा के दौरान आम जन की आवाजाही बाधित न हो, इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से 18 जुलाई को 12 बजे से एक बजे तक रूट डायवर्ट किया जाएगा।

यह रहेगा शोभायात्रा का रूट:
शिवाजी धर्मशाला सहारनपुर चौक से झंडा बाजार, अखाड़ा बाजार, पीपल मंडी, हनुमान चौक, रामलीला बाजार से वापस इसी रूट में शिवाजी धर्मशाला तक रहेगा।

- जब शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक की ओर जाएगी तब महाराजा अग्रसेन चौक से सहारनपुर चौक की ओर जाने वाला यातायात गऊघाट होते हुए भंडारी बाग चौक की ओर जाएगा। आईएसबीटी से महाराजा अग्रसेन चौक की ओर आने वाला यातायात आवश्यकतानुसार पंजाब भूसा से कांवली रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

- जब शोभायात्रा सहारनपुर चौक से झंडा बाजार के लिए प्रस्थान करेगी तब आईएसबीटी से अग्रसेन चौक की ओर आने वाले छोटे वाहन भंडारी बाग से गऊघाट होते हुए अग्रसेन चौक की ओर जाएंगे। अग्रसेन चौक से पटेलनगर की ओर जाने वाला यातायात भी गऊघाट से भंडारी बाग की ओर जाएगा। बल्लीवाला से सहारनपुर चौक की ओर आने वाला यातायात भंडारी बाग चौक से सहारनपुर चौक की ओर जाएगा।
- जब शोभायात्रा झंडा बाजार में प्रवेश कर जाएगी तो यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। पीपल मंडी चौक से सहारनपुर चौक की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा।
- जब शोभायात्रा वापसी में सहारनपुर चौक पहुंचेगी तब आईएसबीटी से अग्रसेन चौक आने वाला यातायात भंडारी बाग से गऊघाट होते हुए अग्रसेन चौक की ओर आएगा। बल्लीवाला से अग्रसेन चौक की ओर आने वाले वाहनों को शोभायात्रा को रोक कर निकाला जाएगा। अग्रसेन चौक से पटेलनगर की ओर जाने वाला यातायात भी गऊघाट से भंडारी बाग की ओर जाएगा।
विज्ञापन

- जब शोभायात्रा सहारनपुर चौक से शिवाजी धर्मशाला की ओर जाएगी तब आईएसबीटी और बल्लीवाला से आने वाले यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। अग्रसेन चौक से पटेलनगर की ओर जाने वाला यातायात आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
- शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला पहुंचने पर सभी डायवर्ट यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें