फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरा गांव में पर्यटन की संभावनाओं पर तैयार हो कार्ययोजना : दीप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने अधिकारियों से कहा है कि खैरा गांव के लिए पर्यटन की संभावनाओं पर ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। सीडीओ ने यहां विकास भवन सभागार में जिला, राज्य सेक्टर एवं बीसूका कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई आदि विभागों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप किए गए कार्यों की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाओं की विधानसभावार रिपोर्ट तैयार की जाए। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मार्च माह तक विधवा पेंशन के अलावा सभी पेंशन की लंबित धनराशि लाभार्थियों को वितरित की जा चुकी है, जबकि शेष लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। सीडीओ ने यह भी कहा कि विभागीय अधिकारी अपडेट सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित हों। बैठक में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल, मुख्य कृषि अधिकारी डा. डीएस राणा, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव, डीईओ बेसिक केएस नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें