ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
यूनिक एक्सपीरियंसेस की ओर से राजपुर रोड स्थित द वी. कैफे में आयोजित तीन दिवसीय ‘स्पॉटलाइट-एन ओपन माइक फेस्टिवल’ का समापन शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों से लेकर बड़ों ने गायकी, कविता, शायरी, रचना वर्णन और कॉमेडी में अपनी प्रतिभा दिखाई दी। अंतिम दिन विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
स्पॉटलाइट-एन ओपन माइक फेस्टिवल के अंतिम दिन शनिवार को करीब 550 लोग कार्यक्रम में पहुंचे। यूनिक एक्सपीरियंसेस के डायरेक्टर आयुष और शैव्या ने बताया कि तीनों दिनों में लोगों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान लोगों ने गायकी के साथ कविता, शायरी और कॉमेडी में अपनी प्रतिभा दिखाई। मीडिया पार्टनर के रूप में अमर उजाला का भी भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में चंडीगढ़ से लेकर मुंबई तक के पांच वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के लोगों ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिन तीनों दिनों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें स्टोरी टेलिंग में ऋषि जैन, कविता प्रस्तुति में दिव्या शुक्ला, गायन में अक्षत, सार्थक, स्टैंडअप कॉमेडी में शिरीष पुरोहित को पुरस्कृत किया गया।