फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल नैक प्रमाणित कॉलेजों को मिलेगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के केवल उन्हीं कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को बजट जारी किया जाएगा, जो कि नेशनल एक्रिडिएशन एंड एसेसमेंट काउंसिल (नैक) से प्रमाणित होंगे। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि नैक के मानक के अनुसार सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत प्राचार्य, बिल्डिंग, अध्यापक स्टाफ, छात्र-शिक्षक अनुपात, छात्र उपस्थिति, प्रदर्शन, सुविधाएं होनी चाहिए। इस मानक के अनुरूप उत्तराखंड को समस्त डिग्री कॉलेजों को शामिल किया जाएगा। रूसा के तहत अभी तक कुल 72 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से दून विवि एवं कुमाऊं विवि को 20-20 करोड़ रुपये के अलावा कुल 49 कॉलेजों को सुविधाएं दी जाएंगी। बजट में एसजीआरआर पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, ऋ षिकेश, काशीपुर, बागेश्वर, द्वाराहाट, डाकपत्थर, रुद्रपुर, रामनगर, लोहाघाट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयों, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी के लिए दो-दो करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाल और रूसा परियोजना निदेशालय को तीन-तीन करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। सभी महाविद्यालयों व विवि में 100 प्रतिशत पुस्तकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक कॉलेज में प्राचार्य के साथ कम से कम दो असिस्टेंट प्रोफेसर और एक क्लर्क की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। रूसा के माध्यम से छह कॉलेजों का भवन निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में रूसा की निदेशक हर्षवंती बिष्ट समेत विभन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें