फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लाए जाएंगे दो गजराज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लाए जाएंगे दो गजराज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में रखने के लिए खरीदे जा रहे छह पालतू हाथियों में से दो हाथी दिल्ली से लाए जाएंगे। पार्क निदेशक ने शुक्रवार को वहां के वनमंत्री के सामने हाथियों के रखरखाव संबंधी व्यवस्था का प्रेजेंटेशन दिया। जिसके बाद मंत्री हाथी देने के लिए सहमत हो गए हैं। ये हाथी दिल्ली के निजी महावतों से खरीदे जा रहे हैं। इसे अलावा चार हाथी कर्नाटक से लाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राजाजी टाइगर रिजर्व में महज दो पालतू हाथी हैं। इन दो हाथियों के भरोसे टाइगर रिजर्व के 350 जंगली हाथियों, जिसमें कई खतरनाक टस्कर भी हैं। पिछले दिनों एक हाथी बेकाबू हो गया था, जिसे काबू करने में बड़ी दिक्कतें हुईं थीं। उसी समय यह निर्णय लिया गया कि पार्क में पालतू हाथियों की संख्या कम से कम आठ की जानी चाहिए। कुछ ही दिन में पार्क प्रशासन के प्रस्तावों को सरकार से भी मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

जिसमें निर्णय लिया गया कि चार हाथी कर्नाटक और दो हाथी दिल्ली से लाए जाएंगे। दिल्ली से लाए जाने वाले हाथी निजी व्यक्तियों के हैं, जिसके पास पहले से ही कई हाथी हैं। पिछले दिनों उन्होंने तो हाथी देने पर सहमति जता दी लेकिन दिल्ली सरकार के वन मंत्री ने अनुमति देने से पहले हाथियों के लिए व्यवस्था के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था। जिसमें पूछा गया था कि पहले पार्क प्रशासन यह बताए कि हाथियों को रखने के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन हैं?
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार को दिल्ली गए पार्क निदेशक सनातन सोनकर ने प्रेजेंटेशन के जरिये वहां के वन मंत्री को यह बताया कि पार्क में हाथियों को रखने के लिए पर्याप्त संख्या में तालाब हैं। साथ ही खाने-पीने की कोई कमी नहीं है। हाथियों के रखरखाव और खानपान पर प्रतिमाह 50 हजार का खर्च आता है। निदेशक ने बताया कि प्रेजेंटेशन के बाद मंत्री ने हाथियों को ले जाने की अनुमति देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें