फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन नेवी ने जीता गोल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेवी ने जीता गोल्ड कप का उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
36वें गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में इंडियन नेवी मुंबई की टीम ने कैग दिल्ली को नौ विकेट से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में मिनरवा क्रिकेट एकेडमी (एमसीए) चंडीगढ़ ने एलडीए लखनऊ को छह विकेट से शिकस्त दी।
शुक्रवार को रेंजर्स मैदान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से आयोजित 36वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। उद्घाटन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन नेवी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 266 रन बनाए। टीम के लिए अदीब उस्मान ने 89, शमशेर यादव ने 42, अशोक सिंह ने 31 और लखन सिंह ने 26 रनों की पारी खेली। कैग के सयान घोष ने तीन और इम्तियाज अहमद, रिजवान खान व अभिनव बाली ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कैग की पूरी टीम 38.3 ओवर में 257 रनों पर ढेर हो गई। अभिनव बाली ने 91, मनिंदर सिंह ने 51 और अमित ठाकुर ने 31 रन बनाए। नेवी के अशोक सिंह ने तीन और दीनू कुडू ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनुष क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट खोकर 207 रन बनाए। साहिम ने नाबाद 86, आकाश वर्मा ने 53 और अक्षत पांडे ने 30 रन बनाए। चंडीगढ़ के गुरकीरत मान ने दो विकेट चटकाए। चंडीगढ़ ने अर्सलान खान के नाबाद 105, गौरव पुरी के नाबाद 65 रनों की बदौलत 28.5 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस अवसर पर आईएलएएफएस के उपाध्यक्ष शशिधर, सीएयू के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, सचिव पीसी वर्मा, सानवी हीरो के स्वामी लक्षित बत्ता, कोषाध्यक्ष एएस मेंगवाल, प्रभारी सचिव महिम वर्मा, संयुक्त सचिव कुमार थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें