फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल सुब्रतो कप में रांची संभाग बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल सुब्रतो कप में रांची संभाग बना चैंपियन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय विद्यालय संगठन की नेशनल सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में जबलपुर संभाग को 2-1 से शिकस्त देकर रांची संभाग विजेता बना। वाराणसी की टीम को तीसरा स्थान मिला।
शनिवार को केवि एफआरआई में रांची व जबलपुर के बीच खेला गया फाइनल खासा संघर्षपूर्ण रहा। 25वें मिनट में रांची के फॉरवर्ड बलजीत ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। 37वें मिनट में जबलपुर के फॉरवर्ड राज ने विपक्षी डी के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गोल दाग दिया। 48वें मिनट में रांची के फॉरवर्ड अजय ने विपक्षी रक्षापंक्ति को छकाते हुए गोल दाग टीम 2-1 से जीत दिला दी। तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में वाराणसी ने भोपाल को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाराणसी की ओर से अभिषेक व समीर ने गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय धावक विनोद पोखरियाल ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। रांची संभाग को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता और जबलपुर संभाग को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें