फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण विहार की समस्याएं निपटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण विहार की समस्याएं निपटाने के निर्देश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नारायण विहार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने जल संस्थान, पुलिस विभाग, अमृत योजना, पीडब्लूडी, नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों में क्षेत्र भी अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं कुछ लोगों ने 10 साल से कॉलोनी की सुध न लेने पर रोष जताया।
बृहस्पतिवार को कारगी रोड स्थित नारायण विहार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोगों ने कहा कि नारायण विहार में पिछले दस सालों से विकास कार्य नहीं किया गया। इस पर विधायक ने अमृत के अभिशासी अभियंता जीपी सिंह को 15 दिन में नारायण विहार की सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर निगम के अधिशासी अभियंता विद्युत को कॉलोनी में सभी पोलो पर लाइट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में महेश्वर बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, विनोद रांगड, संजय राठौड़, लोकेश, राजपाल सिंह पयाल, राजीव उनियाल, रमेश गौर, जेपी सेमवाल, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वे कई बार कॉलोनी की समस्याओं के लेकर अधिकारियों से लेकर मेयर तक से गुहार लगा चुके थे लेकिन 10 साल से किसी ने सुध नहीं ली। पांच साल चमोली भी मेयर रह चुके हैं लेकिन वे भी कुछ नहीं करा पाए। अब निकाय चुनाव नजदीक आते ही विधायक एवं निवर्तमान मेयर को अब कॉलोनी की समस्याओं की सुध आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें