फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायपालिका का डिजिटलीकरण सूर्य की ज्योति समान : अंबवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ई-कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनील अंबवानी ने कहा कि न्यायपालिका का डिजिटलाइजेशन सूर्य की ज्योति के समान है। वह ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी में डिजिटल ज्यूडिशयरी पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने डिजिटलाइजेशन से आए बदलावों को क्रांतिकारी बताया। कहा कि न्यायपालिका का डिजिटलाइजेशन न्याय प्रक्रिया को गतिशील बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने वर्ष 2007 से शुरू हुए न्यायपालिका के डिजिटलाइजेशन को तीन चरणों को बताया। विशिष्ट अतिथि अपर महानिदेशक पुलिस राम सिंह मीणा ने पुलिस और न्यायपालिका की निर्भरता का महत्व बताया। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. संजय जसोला ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान सेंटर फॉर रिसर्च आन साइबर क्राइम एवं साइबर लॉ नोएडा केे अनुज अग्रवाल, आईपीएस, एसएसपी एसटीएफ रिधिम अग्रवाल, ऋषि प्रकाश, अमित अग्रवाल, पंकज कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें