फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

306 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
306 सहायक अध्यापकों की पदोन्नति सूची जारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
सहायक अध्यापक (एलटी) से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति पाने वाले सामान्य शाखा के 306 शिक्षकों की सूची शुक्रवार को विभाग ने जारी कर दी, जबकि गैर विज्ञान विषय के 363 शिक्षकों की पदोन्नति सूची अगले कुछ दिनों में जारी होगी।
प्रवक्ता पद पर पदोन्नति के लिए गत नवंबर से जनवरी तक काउंसिलिंग हुई थी। जनवरी अंत में काउंसिलिंग पूरी होने के बावजूद पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई। राजकीय शिक्षक संघ काफी समय से सूची जारी करने की मांग कर रहा था। इसको लेकर संघ ने शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा था। जिस पर मंगलवार को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को जल्द सूची जारी करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद 1200 शिक्षकों में से पहले दिन 122, उसके बाद 409 और शुक्रवार को 306 शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक रामकृष्ण उनियाल ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सभी शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय के 700 पदों पर पदोन्नति होगी।

विषयवार पदोन्नत हुए शिक्षक
विषय - पद
संस्कृत - 123
अंग्रेजी - 127
समाजशास्त्र - 33
वाणिज्य - 12
शिक्षा शास्त्र - 04
कला - 06
मनोविज्ञान - 01
कुल - 306
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें