फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी देहरादून के कुछ क्षेत्रों समेत आसपास के इलाकों में शनिवार शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं, देर रात तक आसमान काले बादलों से घिरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है।
शनिवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। शाम करीब पांच बजे आसमान काले बादलों से घिर गया। इस दौरान गर्जन के साथ हल्की आंधी भी चली। करीब छह बजे पटेलनगर, कारगी, आईएसबीटी और जीएमएस रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में बौछारें पड़ीं। कुछ देर तक हुई झमाझम बारिश से इन क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में भी अलग-अलग समय पर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। राजधानी देहरादून के साथ ही उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में तेज सतही हवाओं के साथ बारिश और गर्जन का अनुमान है। जबकि, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें