फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से पानी नौ से 15 फीसद तक महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से 15 फीसदी तक महंगा होगा पानी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नए वित्तीय वर्ष के साथ ही लोगों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। एक अप्रैल से जल संस्थान की ओर से जल कर में नौ से 15 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। इसमें घरेलू बिलों में हाउस टैक्स के आधार पर नौ और 11 फीसदी की वृद्धि होगी, जबकि व्यवसायिक कनेक्शनों में 15 फीसदी की वृद्धि होगी।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से प्रत्येक वित्तीय वर्ष के साथ ही पानी के बिलों में भी वृद्धि की जाती है। पिछले साल की ही तरह इस साल भी नगर क्षेत्र में 360 से दो हजार रुपये तक हाउस टैक्स देने वाले परिवारों के लिए पानी की दरों में नौ फीसदी की वृद्धि की जाएगी। जबकि दो से 14 हजार या उससे अधिक हाउस टैक्स देने वाले वाले लोगों के लिए 11 फीसदी महंगा होगा। वहीं ग्रामीण इलाकों में दो टोंटी वालों पर नौ और दो टोंटी से अधिक इस्तेमाल करने वालों पर 11 फीसदी की दर से जल कर वसूला जाएगा। इसके अलावा पानी का व्यवसायिक इस्तेमाल करने वालों को 15 फीसदी अधिक जल कर देना होगा।
विज्ञापन


पानी की दरों में वृद्धि की तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक अप्रैल से राज्य में नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
- एसके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें