फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-नेम पोर्टल से जुड़ेंगे पछवादून के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-नेम पोर्टल से जुड़ेंगे पछवादून के किसान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से नया गांव पेलियो में आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में किसानों को ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के बारे में जागरूक किया। योजना की जानकारी हासिल करने के बाद स्थानीय किसानों ने ई-नेम पोर्टल से जुड़ने की इच्छा जताई।
जागरूकता संगोष्ठी में मंडी समिति के सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि देहरादून मंडी ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना से जुड़ी गई है। अब मंडी में किसानों के उत्पाद का ऑनलाइन कारोबार होगा। कृषि उत्पाद की ऑनलाइन बोली लगने से किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे। ई-नेम योजना में पंजीकृत किसान एप के माध्यम से भी अपने उत्पाद की ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि उन्हें उत्पाद को मंडी तक लाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में बड़ोवाला, आरकेडिया, सिंघनीवाला, देवीपुर, उमेदपुर, श्यामपुर आदि गांवों के किसानों ने मार्केटिंग, संपर्क मार्ग व सिंचाई की समस्याओं को उठाया। किसान जसपाल चौहान ने कृषि विभाग की ओर से समय पर बीज उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्णानंद पैन्यूली ने कहा कि कृषि उत्पादन की लागत को कम करने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाए, ताकि कम लागत में फसलों की पैदावार को बढ़ाया जा सके। इस मौके पर मंडी पर्यवेक्षक प्रदीप शर्मा, निरीक्षक अजय डबराल, किसान शूरवीर सिंह, दर्शन लाल, कविता, कृष्णा पैन्यूली, दरबान सिंह, अनीता रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें