फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पक्षियों की आधी से अधिक प्रजातियां उतराखंड में : त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जलवायु की विविधता से विशिष्ट पहचान है। लिहाजा सरकार की ओर से बर्ड वाचिंग को राज्य में स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। इस पहल से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
ये बातें मुख्यमंत्री थानो में तीन दिवसीय स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा महोत्सव का उद्देश्य आम लोगों और जंगल के बीच की खाई को कम करना है। देश में पक्षियों की आधी से अधिक प्रजातियां उत्तराखंड में हैं। दुर्लभ पक्षियों को देखने के लिए लोग शहरों से ऐसे इलाकों में आते है। उत्तराखंड जैव विविधता की दृष्टि से बेहद संपन्न है। राज्य में 15 प्रकार की जलवायु का पाया जाना इस बात की तस्दीक करता है। वन्य जीवों और पशु पक्षियों का मानवीय जीवन से गहरा संबंध होता है। बर्ड वाचिंग फेस्टिवल पर्यटन को बढ़ाने में भी कारगर भूमिका निभा सकता है। राज्य सरकार ऐसे आयोजनों से सूबे में पर्यटन को विकसित करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि फेस्टिवल का आयोजन जनता से जुड़कर काम करने की योजना है। उन्होंने लोगों से आयोजन का लुत्फ उठाने का आह्वान किया है। प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने फेस्टिवल के बाबत विस्तृत जानकारी दी। फेेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डीबीएस खाती, मोनिश मलिक, प्रमुख वन संरक्षक गंभीर सिंह, वन विकास निगम के एमडी एसडीएफ लेप्चा, धनंजय मोहन, जीएस पांडे, एसपी सुबुद्धि, रंजन कुमार, डीएफओ राजीव धीमान, थानो के रेंज अफसर उदयनंद गौड़, मोहन रावत, दीवान सिंह रावत, राजेंद्र मनवाल, विजय शर्मा, आभा बड़थ्वाल, अनिल तीर्थवाल, गीतांजलि रावत, ऊषा रावत, विजय पंवार, त्रिलोक सिंह रावत आदि विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
थानों में विदेशियों के लिए है व्यवस्था
तीन दिवसीय उत्तराखंड बर्ड स्प्रिंग फेस्टिवाल में प्रतिभाग करने के लिए 14 देशों के 50 सैलानी देहरादून के थानो गांव में पहुंचे हैं। इनमें मुख्य रूप से ब्राजील, फिलिपींस यूएसए, इटली, कनाडा, ग्रीस, रूस , फ्रांस, यूके, इजराइल, जर्मनी, कोलंबिया, टर्की आदि देशों के पर्यटक हैं। विदेशी सैलानियों के लिए थानो में ही कैंप लगाकर ठहरने की व्यवस्था की गई है। तीन दिनी बर्ड वाचिंग फेस्टिवल में आम लोगों की भागीदारी भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

थानो में तीन स्थानों पर लोगों को दिखेंगे पक्षी
बर्ड फेस्टिवल के दौरान थानो वन रेंज के तीन क्षेत्रों और झिलमिल के दो स्थानों को बर्ड वाचिंग के लिए चिह्नित किया गया है। वन विभाग के अनुसार थानो में मंडावली, सिरियो और रानीखेत आदि स्थानों पर लोग पक्षियों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें