फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बॉयो मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। लोगों ने ताली बजाकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक जीडीएस वार्ने और कॉलेज की अध्यक्ष पुष्पा वार्ने ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिये छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। वहीं, भैरवास म्यूजिकल बैंड ने लोकगीत एवं फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख लोगों ने जमकर ताली बजाई। वहीं, कई प्रदेशों के परंपरागत उत्पादों और व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए, जिन पर खूब भीड़ रही। इस दौरान कॉलेज के उपनिदेशक डीके गुप्ता, प्राचार्य डॉ.रश्मि ढींगरा, डीन डॉ.पल्लवी चौहान, डॉ.नेहा सैनी, डॉ.संदीप ध्यानी, डॉ.अर्चना, डॉ.मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें