ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयो मेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में सोमवार को 16वें एनुअल वीक ‘सृजन-2018’ का आगाज हुआ। शुभारंभ अवसर पर गुब्बारे भी छोड़े गए। एनुअल-डे उड़ान 25 को मनाया जाएगा।
एनुअल वीक ‘सृजन-2018’ का शुभारंभ डॉल्फिन एजुुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश गर्ग ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। इसके छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स एवं कल्चरल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें रंगोली, मेहंदी, बास्केटबाल, क्रिकेट, एथलेटिक मीट आदि प्रमुख रहीं। एनुअल वीक के तहत 19 से 23 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाउस ड्रेस और झंडे के साथ मार्चपास्ट किया। छात्र-छात्राओं ने नेपाली, गढ़वाली, मराठी और राजस्थानी लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी दीं। इस मौके पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विपुल गर्ग और स्पोर्ट्स ऑफिसर एनके जोशी ने विचार रखे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता, प्राचार्य डॉ.शैलजा पंत, निदेशक डॉ. अरुण कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विपुल गर्ग, उपनिदेशक (प्रशासन) एसके नागपाल, सुनील कौल, मालती साहनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकिता बेलवाल और कीर्ति पांडे ने किया।
---
आज होंगे ये आयोजन
क्विज, अंताक्षरी, कार्टून डिजाइनिंग, फेस पेंटिंग, पेपर आर्ट, सलाद मेकिंग, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक मीट आदि।