ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सातवें वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर साधन समिति सचिव परिषद ने सोमवार से परेड ग्राउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से मांगों की अनदेखी की जा रही है। जिससे समिति के लोगों में रोष व्याप्त है। वर्तमान समय में समिति का कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है जिससे आर्थिक संकट मंडरा रहा है। प्रदेश की महत्वाकांक्षी दीन दयाल उपाध्याय योजना पूरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने मांगों पर लिखित कार्रवाई न होने तक हड़ताल पर रहने और धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। धरने में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष हर्षमणी नौटिया, संरक्षक यदुवीर यादव, संरक्षक राजपाल तोमर, विजय सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।