फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल आयोग अध्यक्ष ने की लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध की वकालत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल आयोग अध्यक्ष ने की लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध की वकालत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लाउडस्पीकरों पर प्रतिबंध की मांग की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में भी ध्वनि प्रदूषण रोकने को कदम उठाने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी ने शुक्रवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर लाउडस्पीकर पर अंकुश लगाने को कहा। पत्र में उन्होंने बताया है कि मार्च से उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं। ध्वनि प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चे संवेदनशील होते हैं, ऐसे में लाउडस्पीकर से उनका ध्यान बंटेगा। जिसका प्रभाव परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बिना स्वीकृति सार्वजनिक भाषण, शादी-ब्याह में बिना लाउडस्पीकर डीजे बजता है तो उसकी आवाज 45 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य सचिव से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को लाउडस्पीकर पर बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रतिबंध लगाने के निर्देश देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें