फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को मुंह में दबाए घंटों घूमता रहा कुता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ देहरादून।
विज्ञापन

दून विहार में शुक्रवार को कुत्ते के मुंह में नवजात को देखकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने नवजात को कुुत्ते से छुड़ाने का प्रयास भी किया, लेकिन कुत्ता पकड़ में नहीं आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने काफी मशक्कत और घंटों प्रयास के बाद नवजात के शव का आधा धड़ बरामद किया। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के दून विहार में शुक्रवार दोपहर एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाए घूम रहा था। इसी दौरान लोगों की नजर पड़ी तो अफरातफरी मच गई। लोग हाथों में डंडे और पत्थर लेकर नवजात को छुड़ाने के लिए कुत्ते की ओर लपके, लेकिन कुत्ता लोगों की घेराबंदी तोड़कर भाग निकला। इसी बीच पुलिस को सूचना दे दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस को कुत्ता काफी देर तक छकाता रहा, लेकिन कुत्ते ने नवजात को नहीं छोड़ा। इसी दौरान दून विहार के खाले के पास लोगों ने कुत्ते के मुंह से नवजात को छुड़ा लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लिया। एसओ राजपुर हरिओम चौहान ने बताया कि नवजात 10 से 12 दिन का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें